कैची धाम के किरौला रेस्टोंरेट मिला शव, गोली लगाने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में;
नैनीताल के कैंची धाम से खबर समाने आई है। आपकों बता दें की कैंची धाम में किरौला रेस्टोंरेट में शुक्रवार की रात को दो बजे एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की घटना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर संदिग्ध हालात में पड़े शव को कब्जे में लिया। कोतवाली पुलिस के एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बेतालघाट निवासी आनंद सिंह (39) की गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। साथ ही फॉरोसिंक टीम को बुलाया गया है। आसिफ ने बताया कि जिस बंदूक से गोली चली है वह लाइसेंसी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

