देहरादून के रहने वाले करनदीप सिंह लापता कंपनी के जवाब का इंतजार , परिवार ने पासपोर्ट के लिए भेजा वीजा
देहरादून का करनदीप सिंह राणा हुआ गायब आपकों बता दें की सिंगापुर से चीन की और जा रहे नेवी के जहाज से लापता हुआ दून का करनदीप राणा जिसका अब तक कुछ पता ही नही चला है वही एक तरफ आंखों में उम्मीद और आंसू लिए परिवार भी लगातार डीजी शिपिंग के अधिकारियों के संपर्क में है। चार दिन की तलाश के बाद भी करनदीप का कुछ पता ही नही चल सका है।
मर्चेंट नेवी में सीनियर डेक कैडेट के पद पर तैनात दून के करनदीप सिंह राणा 20 सितंबर को ईराक से चीन से चीन जा रहे जहाज से लापता हो गए। परिवार भी लगातार कोशिश में जुटा हुआ है। जहाज के चीन पहुंचने पर मामले की जांच भी शुरू की गई है। मगर जांच में बस उसका एक जूता और कैमार मिला था। परिवार के दो सदस्यों को भी जांच में शामिल करने के लिए कहा गया है। परिवार ने जांच में शामिल होने के लिए पासपोर्ट बनवाया और वीजा के लिए भी भेज दिया है। कंपनी के जवाब के बाद ही आगे की तैयारी करेगा परिवार आपकों बता दे की जो चीन में जांच हुई थी उसे परिवार वाले को कोई संतुष्टि नहीं मिल है। करनदीप की बहन सिमरन ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरे दिन की जांच में भी चार लोगो के बयान लिए गए लेकिन जांच में क्या निकला, क्या बयान हुए इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया।

