Home उत्तराखंडहरिद्वार में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, PM मोदी और CM धामी की उतारी आरती

हरिद्वार में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, PM मोदी और CM धामी की उतारी आरती

by NewsBoundry
0 comments

उत्तराखंड़ के हरिद्वार में कांग्रेस का एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। जिसकी चर्चा पूरे हरिद्वार में हो रही है। आपकों बता दें की जगह- जगह बने गढ्डों और क्षतिग्रस्त सड़कों से परेशान कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताने का नया तरीका अपनाया है। वही कांग्रेसीयों ने हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक मदन कौशिक की आरती उतारकर विरोध जताया है। आपकों बता दें की कांग्रेस का यह नया अंदाज़ पूरे शहर में प्रसिध्द हो रहा है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन हर उस इलके में हो रहा है जहां सड़के टूट चुकी है या गढ्डे बने हुए है वहां जाकर थाली में दीया- बत्ती जलाकर आरती गाते हैं और बीजेपी नेताओं के जयकारा लगाते है। वही आरती के बाद रास्ते में लोगों को प्रसाद के रूप में मिठाई भी बांटी जा रही है। कांग्रेस नेता अशोक शर्मा का कहाना है की हरिद्वार में सड़कों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। जिस की वजह से लोगों को बहुत परेशानी का समाना करना पड़ता है और कुछ लोगो घायल हो चुके है। वहीं काग्रंस नेता अशोक शर्मा ने भी तंज कसते हुए कहा की यहां पांच इंजन की सरकार है( केंद्र, राज्य, सांसद, विधायक और नगर निगम) पांच इंजनों की सराकर के बाद भी जनता परेशान है. सड़कों पर गढ्डे हैं, अपराध बढ़ रहे है और लोग निराश है. ऐसे में हम जनता की पीड़ा सरकार तक इसी तरीके से पहुंचा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस को जवाब देते हुए इस प्रदर्शन को राजनीतिक बता दिया। भाजपा नेता विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस को अपना कार्यकाल को देखना चाहिए, जब उन्होंने राज्य में शासन किया था तब सड़कों की हलात और भी खराब थी। बता दे की काग्रेंस का कहां है की जब तक सड़के दुरूस्त नहीं हो जाती हमारा विरोध जब तक जारी रहेगा।

You may also like

Leave a Comment